Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: किन्नौर के शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

June 19, 2026

Himachal: किन्नौर के शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

हिमाचल डेस्कः किन्नौर जिले के पोवारी में शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर शुक्रवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के दौरान कई पेड़ ढह गए और साइट पर काम कर रहे मजदूर भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना में किसी कामगार की चोटिल होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें :-

भूस्खलन से निर्माणाधीन बैराज को भी नुकसान पहुंचा है। पास स्थित एक पेट्रोल पंप और एक घर खतरे के कटरे में आ गए हैं। निर्माणाधीन बैराज को भी नुकसान हुआ है।

बताया गया कि बैराज साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक भूस्खलन होना शुरू हो गया। भूस्खलन के बाद चारों ओर धूल का गुबार फैल गया। घटनास्थल पर बचाव और निरीक्षण कार्य चल रहे हैं और जोखिम वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बता दें राजधानी शिमला के संजौली-ढली मार्ग पर गुरुवार शाम लंबीधार में भी पहाड़ी दरकने से भारी चट्टानें, पेड़ और मलबा मार्ग पर आ गया था, जिससे यातायात दो घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। लोक निर्माण विभाग ने शाम सवा सात बजे तक मलबा हटाकर मार्ग को वन-वे वाहन परिचालन के लिए बहाल किया था और शुक्रवार सुबह सड़क पूरी तरह से खोल दी गई।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें