Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : MP संतोख सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार में पहुंचे राहुल गांधी, दी श्रद्धांजलि

January 15, 2023

BREAKING : MP संतोख सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार में पहुंचे राहुल गांधी, दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। उनको आखिरी बार श्रद्धांजलि देने के लिए राहुल गांधी पहुंचे हैं। परिवार का रो रो कर बुरा हां है। अंतिम यात्रा निकल चुकी है। बता दें जलंधर जिला स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था।

चौधरी पदयात्रा में भाग लेते वक्त बेहोश हो गए थे। उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राहुल गांधी ने चौधरी को परिश्रमी नेता और पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। गांधी शनिवार को शोकसंतप्त परिवार से मिलने गए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने चौधरी के निधन पर शोक जताया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें