Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonu Sood की पत्नी सोनाली का हुआ एक्सीडेंट, Mumbai-Pune Expressway पर ट्रक से टकराई कार, जानें हैल्थ रिपोर्ट

March 25, 2025

Sonu Sood की पत्नी सोनाली का हुआ एक्सीडेंट, Mumbai-Pune Expressway पर ट्रक से टकराई कार, जानें हैल्थ रिपोर्ट

Sonu Sood wife Sonali Accident : फिल्म जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद मुंबई-नागपुर हाईवे पर कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें वे घायल हो गईं. उनके करीबी बता रहे हैं कि कल यानी 24 मार्च को सोनाली का एक्सीडेंट हुआ था। लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है। अच्छी खबर ये है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। सोनू सूद ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उनकी पत्नी की गाड़ी का एक्सिडेंट हुआ था, मगर शुक्र की बात ये है कि सोनाली हादसे में बाल बाल बच गई हैं।

ये है पूरा मामला
आपको बतादें कि नागपुर में ही 24 मार्च को सोनाली सूद के साथ हादसा हुआ था। कार में सोनाली सूद, उनकी बहन का बेटा और एक महिला थी। वहीं, मिली जानतकारी के अनुसार सोनाली की कार एक ट्रक से टकरा गई थी, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई। फिलहाल सोनाली नागपुर में है। उनका इलाज चल रहा है। सूत्र ने बताया कि सोनू सूद को जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत अपनी पत्नी के पास पहुंचे और कल रात से ही नागपुर में हैं।

अभिनेता के प्रवक्ता ने की खबर की पुष्टि
अभिनेता के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।’ अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भतीजे को निगरानी में रखा गया है और अगले 48-72 घंटों तक उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सोनाली की बहन के लिए कहा गया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे केवल मामूली रूप से घायल हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें