नेशनल डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष के परिणाम में एक अहम बात सामने आई है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। दरअसल, इस परीक्षा परिणाम में कुल 88.39% स्टूडेंट्स ने सफला का परचम लहराया है।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
-91.64% छात्राएं पास हुईं।
– 85.07% छात्र पास हुए हैं।
यह आंकड़ा दर्शाता है कि लड़कियों ने इस बार कक्षा 12वीं के परिणाम में पुरुष समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है, खासकर उन छात्राओं के बीच जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
कुल 88.39 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए सफल
आपको बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक हुआ था। हालांकि, इस साल का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर माना जा रहा है। दरअसल, इस साल 12 वीं परीक्षा में कुल 17,04,367 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 16,92,794 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए। वहीं अगर हम पास होने वालें छात्रों की बात करें तो 14,96,307 छात्र सफल हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा है। वहीं, पिछले साल 2024 में 87.98 प्रतिशत था। इस तरह से हम देखें तो इस साल पास प्रतिशत में 0.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
रिजल्ट चेक करने का तरीका:
हरियाणा बोर्ड 12 वीं के रिजल्ट भी हुए जारी…
इसके साथ ही बता दें कि हरियाणा बोर्ड 12वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई थी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.bseh.org.in
-होमपेज पर कक्षा 12वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद, एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपको अपनी रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी भरनी होगी।
-अब, आपकी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-रिजल्ट देखने के बाद, डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम की कुछ मुख्य बातें…
-85.66% नियमित छात्रों ने सफलता हासिल की।
-63.21% निजी छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
HBSE कक्षा 12वीं के परिणाम में जिला स्तर पर प्रदर्शन:
-जींद जिले ने कक्षा 12वीं परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि नूंह जिले में सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया।
– ग्रामीण छात्र शहरी छात्रों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे, जहां ग्रामीण क्षेत्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.94% और शहरी क्षेत्रों का 85.03% रहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...