Site icon Dainik Savera Times

सख्ती से लागू होगा केंद्र का फैसला, वापस भेजे जाएंगे पाकिस्तानी नागरिक… CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान

CM Rekha Gupta

CM Rekha Gupta

नेशनल डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा (मेडिकल, राजनयिक और दीर्घकालिक वीज़ा को छोड़कर) रद्द कर दिए हैं। इसका मतलब है कि अब दिल्ली समेत पूरे भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा। आइए जानते है कि सीएम रेखा गुप्ता ने पाकिस्तानियों को वापस भेजे जाने पर क्या कहा…

29 अप्रैल के बाद नहीं मान्य होंगे मेडिकल वीजा 

आपको बता दें कि जो पाकिस्तानी नागरिक मेडिकल वीजा पर भारत में हैं, उन्हें भी 29 अप्रैल 2025 के बाद देश छोड़ना होगा। उसके बाद कोई भी नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने कहा है कि वह केंद्र सरकार के आदेशों का कड़ाई से पालन करेगी। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक सरकार के आदेशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली सरकार पूरे मामले पर गंभीर नजर बनाए हुए है और कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।

कुछ वीजा धारकों को मिलेगी छूट

हालांकि, यह नियम सभी पर लागू नहीं होता। राजनयिक (Diplomatic), आधिकारिक (Official) और दीर्घकालिक वीज़ा (Long-Term Visa) वाले पाकिस्तानी नागरिकों को इस आदेश से छूट दी गई है। इनके वीजा अब भी मान्य रहेंगे।

केंद्र सरकार का सख्त रुख, राज्यों को दिए गए निर्देश

इस फैसले के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है। उन्होंने कहा है कि हर राज्य अपने-अपने इलाके में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करे और सुनिश्चित करे कि वे तय समय सीमा के बाद भारत में ना रहें। इसके लिए संबंधित विभागों को पूरी सक्रियता के साथ काम करने को कहा गया है।

Exit mobile version