Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ के DGP Surendra Singh Yadav का तबादला, BSF में उप महानिरीक्षक बने 

April 2, 2025

चंडीगढ़ के DGP Surendra Singh Yadav का तबादला, BSF में उप महानिरीक्षक बने 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव को सीमा सुरक्षा बल में उप महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया है। गृह मंत्रलय ने इसकी जानकारी दी है।

गृह मंत्रलय (एमएचए) ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1997 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी को केंद्र शासित प्रदेश से सीमा सुरक्षा बल में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है, जिसका मुख्यालय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में है। यादव को पिछले साल मार्च में चंडीगढ़ का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया था। आदेश में कहा गया है कि यादव को ‘केंद्र में अपना नया कार्यभार संभालने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जा सकता है।

चंडीगढ़ में महानिरीक्षक के पद पर वर्तमान में तैनात 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी राज कुमार सिंह को गृह मंत्रलय ने अगले आदेश तक केंद्र शाषित प्रदेश में डीजीपी का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है। नियमों के अनुसार, उप महानिरीक्षक स्तर से लेकर अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के अधिकारियों को केस-टू-केस आधार पर पद को अस्थायी रूप से अपग्रेड या डाउनग्रेड करके चंडीगढ़ में डीजीपी के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर भारत का बड़ा कदम, 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु क्षमता का लक्ष्य: रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें