Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाराणसी में होली मिलन कार्यक्रम में बवाल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पथराव

March 12, 2025

उत्तर प्रदेश डेस्क : वाराणसी में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए, जब महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पास पथराव की घटना सामने आई। यह घटना होली के जश्न के बीच हुई, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।यह घटना महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान हुई, जब दो समूहों के बीच विवाद बढ़ गया और उसके बाद पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, और फिर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान आसपास के लोग सकते में आ गए और कार्यक्रम में शांति पूरी तरह से भंग हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस प्रशासन ने लोगों को शांत करने की कोशिश की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। अपडेट जारी है…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें