IPL 2024, CSK vs MI , 29th Match: चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में 20 रन से रौंदा, Sharma G का शतक गया बेकार

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 29वां मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है।

IPL 2024, CSK vs MI , 29th Match; आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 29वां मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में एमआई बिना किसी बदलाव के खेलती नजर आएगी जबकि चेन्नई सुपर किंग्स में महीश तीक्ष्णा की जगह मथीशा पथिराना को शामिल किया गया है। मुंबई की तरफ से चार विदेशी खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे जिनमें टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड और गेराल्ड कोएत्जी शामिल हैं। वहीं, चेन्नई में रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, और मुस्तफिजुर रहमान को शामिल किया गया है। सीएसके ने तीन विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया है।

मुंबई की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और चेन्नई की टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। अंक तालिका में चेन्नई की टीम छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई की टीम चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। चेन्नई ने अपने पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं। वहीं, मुंबई के लिए सीजन की शुरुआत खराब रही थी। उसने लगातार तीन मैच गंवाए थे। लेकिन टीम फिर लय में लौटी और अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं, सीएसके की टीम ने शुरू में अपने दोनों मुकाबले जीते। इसके बाद दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कोलकाता को हराकर सीएसके की टीम जीत की पटरी पर वापस आई।

दोनों पुराने कप्तानों पर भी होंगी नजरें:-
मुंबई के फैंस के लिए एक और खास अवसर होगा। MI और CSK दोनों ही बदलाव के दौर से गुजर रही हैं। दोनों ही टीमों का कप्तान बदला गया है। ऐसे में एक मैदान पर धोनी और रोहित दोनों को देखना मुंबई के फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा। रोहित और धोनी मैदान पर फैंस को एंटरटेन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी रही है। ऐसे में वानखेड़े इन दोनों को एक साथ देखने और इनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगा।

रोहित शर्मा के शतक के बावजूद मुंबई को मिली हार

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक आज के मैच में लगाया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से हरा दिया।  मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई को 207 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट खोकर सिर्फ 186 रन बना सकी और 20 रन से मुकाबला हार गई।

चेन्नई ने मुंबई को थमाया 207 रन का लक्ष्य

आईपीएल के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए हैं। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने अर्धशतक लगाए। चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए अजिंक्य रहाणे सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, रचिन रवींद्र भी 21 रन बना सके। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए दुबे और गायकवाड़ के बीच 90 रन की साझेदारी हुई, जिसे हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। उन्होंने सीएसके के कप्तान को 150 रन के स्कोर पर आउट किया। ऋतुराज ने इस मैच में 40 गेंदों का सामना किया और 69 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकले। टीम को चौथा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा। वह 17 रन बनाकर लौटे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पांड्या ने उन्हें नबी के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने आखिरी चार गेंदों में 20 रन बनाए। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 500 का रहा। फैंस धोनी को मैदान पर देखकर गद-गद हो गए।


———————————————————

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI :-

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
इम्पैक्ट सब: मथीशा पथिराना, निशांत सिंधु, मिचेल सेंटनर, मोइन अली, शेख रशीद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल।
इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई।

CSK 206/4 (20) Chennai Super Kings won by 20 runs

MI 186/6 (20)

PLAYER OF THE MATCH = Matheesha Pathirana

- विज्ञापन -

Latest News