Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 49वां मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे। उन्हें चोट लगी है। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
चेन्नई के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा है और वह नौ मैचों में से सिर्फ दो जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे है और प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स नौ मैचों में पांच जीत के साथ पांचवें स्थान पर है और वह लगातार हार से निराश चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा और दूसरी तरफ चेन्नई की टीम पंजाब से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी।
पंजाब ने चेन्नई को 4 विकटों से हराया
युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी और प्रभसिमरन सिंह वं श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घर में चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ चेन्नई का सफर ख़त्म हो गया और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए। उनके लिए सैम करन ने 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद पंजाब ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी = CSK 190 (19.2)
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य दिया है। युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 190 पर रोक दिया। चेन्नई के लिए सर्वाधिक रन सैम करन (88) ने बनाए। दूसरी तरफ टीम की तरफ से शेख रशीद 11, आयुष म्हात्रे 07, रवींद्र जडेजा 17, डेवाल्ड ब्रेविस 32, शिवम दुबे 06, धोनी 11, दीपक हुड्डा 02, कंबोज 00, नूर अहमद 00 और खलील अहमद 00* पर नॉट आउट रहे लेकिन चेन्नई की पूरी टीम
पुरे ओवर खेले बिना ही ऑल आउट हो गई। वहीं, पंजाब के लिए अनुभवी लेग स्पिनर चहल ने 19वें ओवर में चार विकेट हासिल किए। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने मौजूदा सत्र की पहली हैट्रिक भी हासिल की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।)
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे।)