Site icon Dainik Savera Times

गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन AIIMS में भर्ती, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Chhota Rajan admitted to AIIMS; नई दिल्ली : अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम से मशहूर छोटा राजन को राजधानी दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जाएगा। बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन जिस वार्ड में भर्ती है, वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वर्तमान में छोटा राजन अनके अपराधों के आरोपों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है।

दरअसल, 2015 में छोटा राजन को इंडोनेशिया से गिरफ्तार करने के बाद भारत लाया गया था। जिसके बाद उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया है। राजन को 25 अक्टूबर, 2015 को इंडोनेशिया के बाली हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे भारत लाया गया और तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया।

Exit mobile version