Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kuldeep Yadav Engagement : चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त संग की सगाई, जानें वे कौन हैं

June 5, 2025

Kuldeep Yadav Engagement : चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त संग की सगाई, जानें वे कौन हैं

Kuldeep Yadav Engagement : खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में एक निजी और पारंपरिक समारोह में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली। यह समारोह बेहद सादगी भरा था जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की। यह सगाई लखनऊ के एक खास वेन्यू पर आयोजित की गई थी। इस खास मौके पर भारत और कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह, और उत्तर प्रदेश के कई क्रिकेटर भी शामिल हुए। इस समारोह में कुलदीप और वंशिका ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते की नई शुरुआत की।

कौन हैं वंशिका?
वंशिका, लखनऊ के श्याम नगर की रहने वाली हैं और एलआईसी (LIC) में काम करती हैं। वो और कुलदीप बचपन से अच्छे दोस्त रहे हैं। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और अब उन्होंने हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया है।

आईपीएल खत्म होते ही रचाई सगाई
कुलदीप ने अपनी सगाई का समय आईपीएल 2025 के तुरंत बाद चुना। इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले। उन्होंने इस सीजन में 14 मैचों में 15 विकेट लिए। हालांकि उनकी टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई। इस सीजन का खिताब विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया। उन्होंने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती।

Image

कुलदीप का करियर अब तक
2017 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव ने सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी20) में अच्छा प्रदर्शन किया है। विशेषकर वनडे क्रिकेट में उन्होंने 180 से ज्यादा विकेट लिए हैं। उनकी खास गेंदबाज़ी शैली, जिसे ‘चाइनामैन डिलीवरी’ कहा जाता है, भारत के लिए कई बार मैच जीताऊ साबित हुई है।

अब इंग्लैंड दौरे पर नज़र आएंगे…
अब जब कुलदीप ने अपने निजी जीवन में नई शुरुआत की है, तो उनकी निगाहें जल्द ही होने वाले इंग्लैंड दौरे पर होंगी। इस दौरे में वह रेड-बॉल (टेस्ट) क्रिकेट में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टीम इंडिया को उनके अनुभव और चतुराई पर पूरा भरोसा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें