Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Arvind Kejriwal की जमानत पर पत्नी Sunita Kejriwal ने AAP को दी बधाई

September 13, 2024

CM Arvind Kejriwal की जमानत पर पत्नी Sunita Kejriwal ने AAP को दी बधाई

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है। एक्स पर पति के मजबूत इरादों की प्रशंसा की हैं। उन्होंने लिखा, कि ‘आम आदमी पार्टी को बहुत-बहुत बधाई। मजबूत बने रहने के लिए हम आपकी प्रशंसा करते हैं। इसके साथ ही हम आगामी दिनों में अन्य नेताओं के रिहाई की भी कामना करते हैं।’’

आप नेता राघव चड्डा, आतिशी, मनीष सिसोदिया समेत तमाम नेताओं ने भी केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जाहिर की और एक सुर में इसे ‘सत्य की जीत’ करार दिया। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, कि ‘आज हम माननीय सुप्रीम कोर्ट को नमन करके उनका धन्यवाद करते हैं। हम इस देश के संविधान और बाबा साहब का धन्यवाद करते हैं, जिनके बदौलत आज यह संभव हुआ। यह सिर्फ सच्चाई की जीत की भी बात नहीं है, बल्कि इस फैसले से भाजपा के नेताओं का झूठ भी उजागर हुआ है। जिस तरीके से आज माननीय सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि ईडी के केसों में रिहाई से रोकने के लिए सीबीआई की गिरफ्तारी का पूरा मामला रचा गया। हमारे सीनियर एडवोकेट सिंघवी ने बार बार इस बात को दोहराया कि यह इंश्योरेंस अरेस्ट था। उन्हें किसी गलत काम के लिए अरेस्ट नहीं किया गया था।

इंडी अलायंस के घटक दलों ने भी अपनी प्रतिक्रिया सोशल प्लेटफॉर्म पर जाहिर करनी शुरू कर दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने केजरीवाल की जमानत पर कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल की रिहाई से एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि इस लोकतंत्र की जड़े अभी-भी मजबूत हैं। यह लड़ाई सत्य के रास्ते से शुरू हुई है। केजरीवाल की जमानत से एक बात सुनिश्चित हो चुकी है कि एक लोतांत्रिक देश में किसी भी व्यक्ति को कमतर दिखाने की साजिश कभी पूरी नहीं हो सकती है।’’ उन्हें यह जमानत सीबीआई वाले मामले में मिली है। केजरीवाल ने याचिका दाखिल कर सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें