पंजाब डेस्क: आज मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर पहुंचे। इस दौरान उन्होनें संगरूर के गांव छाजली में 6 करोड़ रुपए की लागत से बने स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। अब इस विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल गुरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस समय स्कूल में करीब 1100 बच्चे हैं और स्कूल में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। क्योंकि अब बच्चों को स्कूल में बहुत अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं।
बच्चों ने यह भी बताया कि उन्हें उनके स्कूल में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है और अभिभावक भी खुश हैं कि उनके बच्चे अब कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाओं वाले सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं और बच्चों ने पढ़ाई करके बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं। लड़कियों का कहना है कि वे पढ़-लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर और जज बनने का सपना देख रही हैं।
ये भी पढ़ें: Donald Trump ने ‘ईरान की 10 शर्तों’ वाली खबर को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया

