Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मान का नया लुक आया सामने, Governor House में गुरदास मान का ‘छल्ला’ गाकर सबको किया भाव विभोर

January 26, 2024

CM मान का नया लुक आया सामने, Governor House में गुरदास मान का ‘छल्ला’ गाकर सबको किया भाव विभोर

लोगों को अपनी कॉमेडी के दम पर लोटपोट कर उनके जीवन में खुशियों के रंग बिखेरने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अंदर का कलाकार आज गणतंत्र दिवस पर एक बार फिर से जाग उठा। गणंतंत्र दिवस को लेकर गवर्नर हाउस में रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद अधिकारियों और नेताओं की डिमांड पर उन्होंने पंजाब का बहुत ही प्रचलित गीत “छल्ला”  माइक पर गाकर सुनाया।

गणतंत्र दिवस को लेकर रखे कार्यक्म में उन्होंने बहुत ही लयबद्ध तरीके से तबले की थाप पर गाना सुनाकर सबको  “छल्ला” सुनाकर भाव विभोर करके रख दिया। मुख्यमंत्री भंगवंत के “छल्ला” सुनाने के बाद जब डाइस छोड़ कर वापस लौटने लगे और अलाप के बाद गीत का समापन किया तो सारा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूज उठा।

अपनी खुशी का किया इजहार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने जीवन में आने वाली खुशी को भी पंजाब के लोगों के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है। हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें