चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन की शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम मान ने केंद्र सरकार पर पंजाब विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान कहा कि केंद्र सरकार इस वक़्त पूरी तरह पंजाब के खिलाफ चल रही है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार का वश चले तो वो राष्ट्रीय गीत जन गण मन से पंजाब शब्द ही हटा दें। केंद्र सरकार पंजाब के विरोध में खड़ी है, पंजाब की तरक़्क़ी उसे नहीं देखी जा रही।
सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब का RDF का फंड रोका है। केंद्र सरकार MSP ख़त्म करने में लगी है। पंजाब को कर्ज़ नहीं दे रही। वहीं पराली को लेकर भी पंजाब पर आरोप लगाया जा रहा है। पंजाब के शहीद अग्निवीर को सलामी नहीं दी गई, जबकि पंजाब की हर जगह सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब को अब अपने पैरों पर खड़े होने की ज़रूरत है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान सदन में कहा, पंजाब सरकार GST के संबंध में जो बिल लेकर आ रही है इससे पंजाब का रेवेन्यू बढ़ेगा। वहीं मुख्यमंत्री मान ने कहा हमने 65000 सड़कों का सडक रिपेयर के लिए मैन्युअल एस्टीमेंट किया, जिसमें पता चला कि 540 तो पंजाब में कोई सड़क है ही नहीं लेकिन इससे काग़ज़ में दिखाया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...