Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने की शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में विरासती सड़क बनाने की घोषणा

March 22, 2023

CM Mann ने की शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में विरासती सड़क बनाने की घोषणा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब और पंजाबियों के शानदार योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक हेरिटेज स्ट्रीट के निर्माण की घोषणा की। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सपनो का पंजाब बनाने के लिए प्रस्ताव पारित करने में पंजाब विधान सभा का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 850 मीटर लंबी विरासती सड़क संग्रहालय से लेकर खटकर कलां में शहीद भगत सिंह के पैतृक घर तक बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह गली राज्य के राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली योगदान को प्रदर्शित करेगी जिससे युवाओं को देश के लिए उत्साह से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को इस परियोजना के लिए पहल करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह को मौत की सजा सुनाए जाने के दृश्य को दर्शाने वाला एक वीडियो बनाने का विचार भी आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 23 मार्च केवल एक दिन नहीं है, बल्कि यह किसी भी प्रकार के अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक है। भगवंत मान ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों के सपनों को साकार करना राज्य सरकार का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को भरसक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के प्राचीन गौरव को बहाल करना समय की मांग है, जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को राज्य सरकार का समर्थन करना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक संस्था थे और कहा कि देश की प्रगति के लिए हमें उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें