Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann आज जिला Jalandhar को देंगे बड़ी सौगात, मातृ-शिशु स्वास्थ्य संभाल केंद्र का करेंगे उद्घाटन

February 28, 2024

CM Mann आज जिला Jalandhar को देंगे बड़ी सौगात, मातृ-शिशु स्वास्थ्य संभाल केंद्र का करेंगे उद्घाटन

आज मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर को आज एक बड़ी मिलने जा रही है। बता दें कि आज मुख्यमंत्री भगवंत मान कोदर में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। जिसके चलते आज एक बड़ा समागम रखा गया है, जो दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। इसी के साथ समागम शुरू होने से पहले डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के साथ साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य संभाल केंद्र का उद्घाटन भी किया जाएगा।

इसी बीच डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में आम लोगों की एंट्री, बैठने का प्रबंध, सफाई, मेडिकल दल, फायर बिग्रेड, बिजली सप्लाई और अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है और प्रशासन द्वारा प्रबंधों के मामले में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक पुलिस तैनात की गई है और ट्रैफिक की भी पूरी व्यवस्था की गई है। इसी के साथ पर्याप्त पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करवाई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें