CM Mann की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर अस्पताल में भर्ती, घर में कभी भी गूंज सकती हैं किलकारियां

सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी काे देशवासियाें के साथ साझा किया था।

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर बहुत जल्दी किलकारियां गूंजने वाली हैं। कल रात डाॅ. गुरप्रीत कौर काे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी काे देशवासियाें के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है। हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए।

बता दें, सीएम मान की शादी डाॅ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया था। आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के अलावा आप के सभी नेता मौजूद थे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

- विज्ञापन -

Latest News