Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की PM मोदी से मुलाकात, केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लेकर की चर्चा

January 24, 2023

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की PM मोदी से मुलाकात, केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लेकर की चर्चा

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं के मुद्दों पर चर्चा के अलावा चल रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र से उदार सहायता का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार केंद्र द्वारा शुरू की गई योजनाओं, जैसे: ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना, जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे में क्रांति लाना है और रोपवे के निर्माण के लिए पर्वतमाला योजना’ को प्रभावी ढंग से लागू करेगी।

उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं से राज्य के लोगों को अत्यधिक लाभ होगा, उन्होंने आगे कहा कि लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे का विकास वर्तमान सरकार के मुख्य फोकस क्षेत्रों में से एक है। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पारंपरिक स्मृति चिह्न, हिमाचली शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित भी की। इसी के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी और राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें