Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandigarh में गरजे CM Yagi, कहा- “उत्तर प्रदेश में गुडा राज खत्म, अब कब्र पर भी कोई नमाज पढ़ने वाला नहीं”

May 20, 2024

Chandigarh में गरजे CM Yagi, कहा- “उत्तर प्रदेश में गुडा राज खत्म, अब कब्र पर भी कोई नमाज पढ़ने वाला नहीं”

चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी “चंडीगढ़” में विशाल रैली काे संबाेधित किया। यह रैली मलोया सरकारी स्कूल के पास स्थित एक मैदान में आयोजित की गई हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 4 चरणों के चुनाव के बाद भी मैं निश्चिन्त हूं, क्योंकि जनता कहती है की आएगा तो मोदी हीं। जो मूड इस बार चंडीगढ़ का है वहीं मूड उत्तर ओर दक्षिण का भी हैं। सीएम याेगी ने कहा कि 400 पर का नारा सुन कर कांग्रेस को चक्कर आने लगते हैं। जो राम का है वहीं राष्ट्र का है, वहीं हमारा हैं।अगर कांग्रेस को पहले बुद्धि दी होती तो कम से कम कांग्रेस इटली में ही राम मंदिर बना लेते, क्यूंकि भारत में राम मंदिर बनाने का इंतजार हमारा था।

सीएम याेगी ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो हमसे पूछा गया कि अब उत्तर प्रदेश में अब क्या होगा तो हमने कहा था की आज से उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में केवल दंगा ही नहीं खत्म हुआ बल्कि सड़कों पर नमाज पड़ना भी बंद हो गया है और अब तो मस्जिदों से स्पीकर भी उतर गया हैं। देश में संकट आने पर सबसे पहले देश को छोड़ कर जाने वाले राहुल गांधी होते हैं। करोना के दौरान क्या किसी को राहुल गांधी नजर आए थे? उत्तर प्रदेश में भी नजर नहीं आए जबकि वो उत्तर प्रदेश से संसद भी हैं। करोना में 14 हजार बसों का इंतजाम करके लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया।

मनीष तिवारी और राहुल गांधी उड़न खटोला है, चुनाव लड़ेंगे और गायब हो जाएंगे और उड़ जाएंगे। मोदी जी ने 10 वर्ष में देश की पूरी तस्वीर और तकदीर बदल दी हैं। आज पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है की इसमें हमारा कोई हाथ नहीं हैं। आज मोदी जी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे है, वहीं कांग्रेस के राज में लोग भूख से मर रहे थे। हम पंजाब में देखते हैं कानून व्यवस्था के हालत, हमने उत्तर प्रदेश में सारे दंगे और दंगाई खत्म कर दिए है, अब तो उनके कब्र पर भी कोई नमाज पढ़ने वाला नहीं हैं।

सीएम याेगी ने कहा कि कोंग्रेस के अंदर औरंगजब की आत्मा घुस चुकी है, हम एक ओर औरंगजब पैदा नहीं होने देंगे। कांग्रेस के लोग राम जी को नहीं मानते तो यह वाल्मीकि को क्या मानेंगे। आत्म भारत और विकसित भारत के लिए मोदी जी आवश्यक हैं।

अनुमान लगाया गया है कि बीजेपी पार्टी ने जानबूझकर यहां इस मैदान में रैली की है। यहां रैली करने का कारण यह है कि इस मैदान के आसपास कई लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के रहते हैं, आंकड़ों के मुताबिक उनके पास यहां अपने घर और फ्लैट भी हैं। उन्हें यकीन दिलाने के लिए उनका विकास बीजेपी करेगी, बाकी पार्टियां नहीं, सूत्रों के हवाले से ये भी वजह सामने आ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें