Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिर वापसी करेगी ठंड! पहाड़ी राज्यों समेत कई शहरों में आंधी और तूफान के साथ भारी बारिश अलर्ट

February 18, 2024

फिर वापसी करेगी ठंड!  पहाड़ी राज्यों समेत कई शहरों में आंधी और तूफान के साथ भारी बारिश अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार आज से एक बार फिर मौसम बदलन वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर व पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश तथा पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18 से 20 फरवरी के दौरान पंजाब में, 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। साथ ही कई इलाकों में बारिश तथा पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, हवा की गुणवत्ता बहुत खराब
IMD ने बताया कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस बीच, रविवार को दिल्ली में कई एक्यूआई स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब और गंभीर श्रेणी दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार इलाके में सुबह 9 बजे पीएम 10 का स्तर 500 से ऊपर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया और पीएम 2.5 का 420 तक पहुंच गया। जबकि एनओ2 285 पर खराब स्तर पर था और कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) 150 पर मध्यम स्तर पर था।

50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार
कुछ जगह 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18 से 20 फरवरी के दौरान पंजाब में, 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें