Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस बार देश में औसत से 105% बारिश होगी, गर्मी के बीच IMD ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

April 15, 2025

इस बार देश में औसत से 105% बारिश होगी, गर्मी के बीच IMD ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

नेशनल डेस्क: देशभर में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से एक अच्छी खबर आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि इस बार मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। साथ ही, इस बार अल नीनो जैसी कोई स्थिति नहीं बनने वाली है।

औसतन 105% बारिश होने की संभावना
मंगलवार को मौसम विभाग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जून से सितंबर के बीच होने वाले चार महीने के मानसून में औसतन 105% बारिश होने की संभावना है, जो कि सामान्य से ज्यादा मानी जाती है। मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “भारत में इस बार मानसून के दौरान कुल वर्षा दीर्घकालिक औसत (87 सेंटीमीटर) के 105 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है।”

अल नीनो का असर नहीं
उन्होंने यह भी बताया कि इस बार मानसून के दौरान अल नीनो का प्रभाव नहीं होगा, जो कि अक्सर बारिश को प्रभावित करता है। इसका मतलब है कि बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

जलवायु परिवर्तन बनी चिंता की वजह
हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से बारिश के दिनों की संख्या घट रही है, लेकिन जब बारिश होती है तो वह बहुत तेज और भारी होती है। यही कारण है कि कहीं बाढ़ आती है तो कहीं सूखे जैसे हालात बन जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम बारिश के इस असमान वितरण को भी गंभीरता से लें और जल प्रबंधन और खेती की योजनाएं सावधानी से बनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें