Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana में अपराध बढ़ रहा और स्कूल बंद हो रहे, इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत: डा. सुशील गुप्ता

February 28, 2024

Haryana में अपराध बढ़ रहा और स्कूल बंद हो रहे, इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत: डा. सुशील गुप्ता

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे।

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के नाम का ऐलान करके चुनावी शंखनाद कर दिया है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से ही हरियाणा में जीत का खाता खोलेगी। मुझे विश्वास है कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन भाजपा को सभी 10 लोकसभा सीटों पर एकतरफा बहुमत से हराया। क्योंकि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को हरियाणा और केन्द्र में मौका देकर देख लिया, लेकिन भाजपा सरकार ने किया कुछ नहीं। सीएम खट्टर की कारगुजारी सबके सामने है और पीएम मोदी ने भी लोगों को कहीं का नहीं छोड़ा। मोदी सरकार ने हरियाणा की बेटियों को सड़कों पर घसीटकर उनका अपमान किया और किसानों की को दुर्दशा की है वो देश के सामने है। अब हरियाणा की जनता को एक मौका “हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल” को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार कुरुक्षेत्र में ऐसी लड़ाई होगी की भाजपा ने सोचा भी नहीं होगा। कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन है क्योंकि इस बार जनता अपने मान सम्मान की लड़ाई लड़ेगी।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा में कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर विधानसभा की सीटें आती हैं। कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध की व लोकतंत्र को बचाने की और भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। आज हरियाणा में अपराध का बोलबाला है, सरेआम गोलियां मारी जा रही है और फायरिंग कर व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा में सरकारी स्कूल बंद होते जा रहे हैं और नए अस्पताल बन नहीं रहे। हरियाणा में इस व्यवस्था को बदलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अहंकार और तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन बना है। क्योंकि भाजपा लोकतंत्र को कुचलना चाहती है, भाजपा वोट की चोरी करती है, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना चाहती है, सवैंधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर रखना चाहती है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट कर चुनाव आयोग में अपने व्यक्तियों को बैठना चाहते हैं। इन सारी व्यवस्थाओं के टीम इंडिया का गठबंधन हुआ है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवार दिया है कौन सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतकर अरविंद केजरीवाल की झोली में डालेंगे। हरियाणा में डॉ सुशील गुप्ता सबसे बड़ा चेहरा हैं और जानेमाने समाजसेवी हैं। हरियाणा के लोगों के बीच उनकी साफ छवि है। आम आदमी पार्टी एकतरफा कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतेगी। क्योंकि कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने रणनीतिक तौर पर सोच समझ कर फैसला लिया है और इसे परिणाम भी अच्छे होंगे। इस घोषणा को लेकर पूरे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में उत्साह है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मिलकर पूरी मेहनत से इस चुनाव को लड़ेंगे और भाजपा को हराकर लोकतंत्र बचाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें