Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: CSK को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से हुआ बाहर

April 10, 2025

IPL 2025: CSK को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से हुआ बाहर

खेल डेस्क: चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को कोहनी में फ्रैक्चर हो गया है और वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस कारण अब एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

धोनी फिर बने कप्तान
साल 2023 में धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद वे बतौर खिलाड़ी मैदान में जरूर उतरे, लेकिन कप्तानी रुतुराज के हाथों में थी। अब जब रुतुराज चोट के कारण बाहर हो गए हैं, तो फ्रैंचाइज़ी ने दोबारा धोनी को कप्तानी सौंपने का फैसला किया है।

चेन्नई की हालत खराब, पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर
इस सीजन चेन्नई की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। टीम अब तक 5 मैचों में से सिर्फ 1 जीत पाई है और लगातार 4 मैच हार चुकी है। फिलहाल टीम के पास सिर्फ 2 अंक हैं और वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। हालांकि आईपीएल में कुछ भी हो सकता है। अगर टीम यहां से वापसी करती है और अगले मुकाबले जीतती है, तो प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है।

धोनी का रिकॉर्ड बताता है उम्मीद बाकी है
धोनी का कप्तानी में लंबा अनुभव और रिकॉर्ड CSK के लिए उम्मीद की किरण है। वे अब तक 226 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें 133 में जीत और 91 में हार मिली है। पांच बार धोनी ने CSK को आईपीएल चैंपियन बनाया है।

अगला मुकाबला: CSK vs KKR
अब चेन्नई का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा, जो चेन्नई के घरेलू मैदानपर खेला जाएगा। इसमें धोनी बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे, और फैंस को एक बार फिर “कैप्टन कूल” का जादू देखने को मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें