Women’s Premier League 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीज़न का चौथा मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने इस सत्र की शुरुआत जीत के साथ की थी और अब उनकी नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने डब्ल्यूपीएल के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और एकता की टीम में वापसी हुई। वहीं, दिल्ली की टीम ने दो बदलाव किए हैं। दिल्ली की टीम में कैपी और जेस जॉनसन की वापसी हुई है, जबकि कैप्सी और निकी इस मैच में नहीं खेल रही हैं।
RCB 8 विकेट से जीता:-
रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरु (आरसीबी) ने कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मौजूदा सत्र में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह आरसीबी की डब्ल्यूपीएल में लगातार पांचवीं जीत है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 141 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज की। आरसीबी के लिए मंधाना ने 47 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स बनाएं 141 रन :-
दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरु (आरसीबी) के सामने जीत के लिए 142 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की पारी अच्छी नहीं रही और टीम 19.3 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई। गत चैंपियन आरसीबी के लिए रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वारेहम ने तीन-तीन विकेट लिए और दिल्ली को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। दिल्ली की ओर से जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 22 गेंदों पर सर्वाधिक 34 रन बनाए। दिल्ली के लिए जेमिमा और कप्तान मेग लेनिंग के बीच हुई साझेदारी के अलावा अन्य कोई पार्टनरशिप नहीं हो सकी। आरसीबी के लिए रेणुका और जॉर्जिया के अलावा किम गार्थ और एकता बिष्ट को दो-दो विकेट मिले।
टीमों की प्लेइंग-11:-
दिल्ली कैपिटल्सः मेग लेनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मारिजाने कैप, साराह ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, मिनु मणि।
रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरु (आरसीबी): स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनियल वाइट, एलिसे पैरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका अहूजा, जॉर्जिया वारेहम, किम गार्थ, एकता बिष्ट, जोशिथा वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह।
DCW 141 (19.3)
RCBW 146/2 (16.2) RCB Women won by 8 wkts
PLAYER OF THE MATCH = Renuka Thakur Singh
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

