Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 मार्च को मणिपुर जाएगा SC के 6 जजों का प्रतिनिधिमंडल, हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा

March 18, 2025

22 मार्च को मणिपुर जाएगा SC के 6 जजों का प्रतिनिधिमंडल, हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा

नेशनल डेस्क : 22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के 6 जजों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल राज्य में हिंसा के दौरान हुई घटनाओं और स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस BR गवई के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल मणिपुर जाएगा। यह दौरा इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि राज्य में हिंसा की स्थिति पर गौर किया जा सके और प्रभावित लोगों के हालात का सही तरीके से मूल्यांकन किया जा सके। इस दौरे का उद्देश्य मणिपुर में शांति की बहाली के लिए उचित कदम उठाने के साथ-साथ पीड़ितों को न्याय दिलाना भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें