Women’s Premier League 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीज़न का दूसरा मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि इस मैच के जरिए सारा ब्रायस और निकी प्रसाद डेब्यू कर रही हैं।
मुंबई के पास हरमनप्रीत कौर के रूप में अनुभवी कप्तान और बल्लेबाज है। उसकी टीम में कुछ कुशल विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल और क्लो ट्राईटन प्रमुख हैं।
जहां तक दिल्ली का सवाल है तो सभी की निगाहें विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज शेफाली पर होंगी जिन्होंने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वह अपनी इस फॉर्म को यहां जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली के पास शेफाली और मेग लैनिग के रूप में खतरनाक सलामी जोड़ी है जबकि ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, इंग्लैंड की एलिस कैप्सी और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स उसके मध्य क्रम की धुरी हैं।
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का आगाज हो चुका है। शनिवार को इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। सांसे रोक देने वाले इस मुकाबले में दिल्ली ने आखिरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर की सेना के मुंह से जीत छीनकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने 19.1 ओवर में 10 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए और दो विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने नैट सिवर ब्रंट (80*) और हरमनप्रीत कौर (42) की दमदार पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। शिखा पांडे ने हेली मैथ्यूज को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। इसके बाद शिखा ने पांचवें ओवर में उन्होंने यास्तिका भाटिया को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान हरमनप्रीत ने संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए नैट सिवर ब्रंट के साथ 40 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी निभाई। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के खिलाफ इस मैच में मुंबई के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दिल्ली के लिए एनाबेल सदरलैंड ने तीन और शिखा पांडे ने दो विकेट चटकाए। वहीं, एलिस कैप्सी और मिन्नू मणी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-
मुंबई इंडियंस : हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनम स्माइल, साइका इशाक।
दिल्ली कैपिटल्स : शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव।