Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Murder: दिवाली की रात दहली राजधानी, पहले पैर छुआ फिर ताबड़तोड़ की फायरिंग, घर के बाहर दिवाली मना रहे 2 लोगों का मर्डर

November 1, 2024

Delhi Murder: दिवाली की रात दहली राजधानी, पहले पैर छुआ फिर ताबड़तोड़ की फायरिंग, घर के बाहर दिवाली मना रहे 2 लोगों का मर्डर

नई दिल्ली। राजधानी में दिवाली की रात डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। जहां, दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में रात को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। यहां एक किशोर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी से आए दो हथियारबंद लोगों ने 40 साल के शख्स और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

ये तीनों रिश्ते में बाप-बेटे और भतीजे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना दिवाली वाली रात करीब 8.30 बजे की है। डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों की दिवाली मातम में गुजरी। पुलिस ने इस डबल मर्डर के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया, ‘रात लगभग साढ़े 8 बजे पीसीआर कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले।’ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे।

पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं. सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें