Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाने की मांग, BJP की महिला विधायक ने CM योगी से की मांग

March 11, 2025

मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाने की मांग, BJP की महिला विधायक ने CM योगी से की मांग

बलिया। बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के सामने ऐसी मांग रख दी है जो चर्चा का विषय बन गया है। सपा समेत विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना की है। केतकी सिंह ने बलिया में बन रहे मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग बिल्डिंग और अलग विंग बनवाने की मांग की है ताकि हिंदू उनसे सुरक्षित रह सके। वहीं, कल योगी सरकार ने अपने बजट में बलिया जिले को एक बड़ा तोहफा दिया था। सरकार ने बलिया में एक नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

भोजपुरी में भाषण देने के बाद चर्चा में थीं विधायक

बांसडीह की बीजेपी विधायक केतकी सिंह यूपी विधानसभा में भोजपुरी भाषा में अपना भाषण देकर चर्चा में आई थीं। इसके बाद जब वे बलिया पहुंचीं, तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेडिकल कॉलेज के लिए धन्यवाद दिया। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसी मांग भी रखी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। उनकी यह मांग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाने की मांग

विधायक केतकी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को अक्सर हिंदू त्योहारों जैसे होली, रामनवमी, और दुर्गा पूजा के दौरान समस्या होती है। इसी तर्क को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में उन्हें इलाज कराने में भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मांग की कि बलिया में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम मरीजों के लिए एक अलग विंग या बिल्डिंग बनाई जाए।

विधायक के बयान से विवाद

विधायक के इस बयान पर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। इसे लेकर कई लोग अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक आधार पर भेदभाव करार दे रहे हैं, तो कुछ लोग इसे अनावश्यक मुद्दा बता रहे हैं।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं विधायक

बीजेपी विधायक केतकी सिंह पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। हाल ही में यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उन्होंने भोजपुरी में भाषण दिया था, जो काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा, उनके कई बयान सियासी गरमागरमी बढ़ाने वाले रहे हैं।

विधायक को मिल चुकी है धमकी

केतकी सिंह के बयानों के कारण उन्हें एक बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। इसके बावजूद वे अपने विचार बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में CM मान ने 8वीं के टॉपर्स से की मुलाकात, भविष्य की सफलता के लिए दीं शुभकामनाएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें