Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

4 जून को केंद्र और प्रदेश में बनेगी डबल इंजन सरकार : Anurag Thakur

April 20, 2024

4 जून को केंद्र और प्रदेश में बनेगी डबल इंजन सरकार : Anurag Thakur

सुजानपुर (गौरव जैन) : आज सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान के कला मंच पर महिला सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक व सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने मोदी जी के हाथ मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए महिला शक्ति से बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 4 जून को जब चुनावी नतीजे आएंगे तो केंद्र में भी तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है और भारत विश्व की एक बड़ी महाशक्ति बनने की और अग्रसर है। मोदी सरकार ने गरीब आम आदमी के उत्थान के लिए जो योजनाएं शुरू की है, उनका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि उनके पार्टी में आने से भाजपा मंडल सुजानपुर भी मजबूत हुआ है और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र भी मजबूत होगा क्योंकि डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व विधायक व उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को इस संस्थीय क्षेत्र से भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया और कहा कि अनुराग ठाकुर पांचवीं बार लोकसभा में पहुंचेंगे और उनकी जीत का आंकड़ा 5 लाख से ऊपर हमें लेकर जाना है। उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर को वोट देकर हम तीसरी बार मोदी जी को केंद्र में प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं जबकि सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके हम प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे और सुजानपुर को विकास के मोर्चे पर अग्रिम कतार में खड़ा करेंगे।

राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में चुने हुए विधायकों को जलील करने वाली और जनता के हितों से विश्वास घात करने वाली सुक्खू सरकार के दिन आप गिने चुने रह गए हैं। बाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने सुजानपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें