Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal से मिले डॉ. सुशील गुप्ता

March 2, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal से मिले डॉ. सुशील गुप्ता

दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता शनिवार को दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल से मिले। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में आने का न्योता दिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने उन्हें अवगत कराया कि “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। बीजेपी की तानाशाही का खात्मा इंडिया गठबंधन ही करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की तानाशाही और जन विरोधी नीतियोंं को बदलने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि “इंडिया” गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने भी कुरुक्षेत्र में बीजेपी को पटकनी देने का संकल्प लिया है। ये जनता का गठबंधन है। जनता ही इस चुनाव में लड़ेगी और बीजेपी की तानाशाही का खात्मा करने का काम करेगी। उन्होंने कहा की अरविंद केजरीवाल ने भी जल्द ही हरियाणा में आने का आश्वासन दिया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के ताल ठोकने के बाद बीजेपी और अन्य पार्टियां पहले ही बैकफुट पर आ गई है। आने वाले चुनावों में जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को संसद में पहुंचाने का काम करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें