नेशनल डेस्क : गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खावड़ा इंडिया ब्रिज इलाके में सुबह करीब 6 बजे एक संदिग्ध धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक संदिग्ध ड्रोन उड़ते हुए हाई टेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे धमाका हुआ। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
पुलिस और वायुसेना जांच में जुटी
दरअसल, धमाके के बाद पुलिस, वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। घटनास्थल से ड्रोन का मलबा इकट्ठा किया गया है और उसकी तकनीकी जांच हो रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से आया या किसी अन्य स्रोत से।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। हाल ही में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमले शुरू किए हैं।
भारत ने 9 आतंकी ठिकाने तबाह
भारत ने मंगलवार-बुधवार रात को पाकिस्तान और पीओके की 9 जगहों पर आतंकियों के अड्डों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
मसूद अजहर के परिवार पर भी वार
भारत के हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों और उसके 4 करीबी साथियों को भी मार गिराया गया है। इसके साथ ही भारत ने हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को भी तबाह कर दिया।
पाकिस्तान की बौखलाहट और LOC पर फायरिंग
भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। LOC (नियंत्रण रेखा) पर लगातार फायरिंग और मोर्टार दागने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे सीमावर्ती गांवों में डर का माहौल है, और कई लोग सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर चुके हैं।
ड्रोन जांच में पाकिस्तान एंगल की भी पड़ताल
ड्रोन धमाके को लेकर यह एंगल भी जांच में लिया जा रहा है कि कहीं यह पाकिस्तान की ओर से जानबूझकर भेजा गया ड्रोन तो नहीं था। सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और सीमा पर सुरक्षा चौकसी कड़ी कर दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...