Site icon Dainik Savera Times

Jammu and Kashmir: हाथ में बंदूक, चेहरे पर डर… सामने आया त्राल एनकाउंटर का ड्रोन वीडियो

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आज (15 मई) सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ त्राल के नादेर गांव में हो रही है। अभी भी कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं, इसलिए ऑपरेशन जारी है।

ड्रोन वीडियो में दिखे आतंकी
इस एनकाउंटर का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आतंकियों को छिपते और फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। एक और फुटेज में एक आतंकी को ढेर होते भी देखा गया है। माना जा रहा है कि कुछ और आतंकी अभी भी इलाके में छिपे हो सकते हैं।

 

मारे गए तीनों आतंकी त्राल के ही रहने वाले
आज मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के तीनों आतंकी त्राल के स्थानीय निवासी थे। इनकी पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद बट्ट के रुप में हुई है।

कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन?
भारतीय सेना को 15 मई को त्राल के नादेर गांव में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर इलाके को चारों ओर से घेर लिया। जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकी न छिपा हो।

48 घंटे में दूसरा बड़ा एनकाउंटर
त्राल की यह मुठभेड़ पिछले 48 घंटों में पुलवामा जिले में दूसरा बड़ा एनकाउंटर है। इससे पहले मंगलवार को शोपियां के केलर इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। उस ऑपरेशन को “ऑपरेशन केलर” नाम दिया गया था।

शोपियां में मारे गए लश्कर आतंकी कौन थे?
इससे पहले सुरक्षाबलों ने शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मौत की नींद सुलाया। मारे गए इन आतंकियों में शाहिद कुट्टे जोकि शोपियां का रहने वाला था। वह मार्च 2023 में लश्कर में शामिल हुआ था। मई 2024 में बीजेपी सरपंच की हत्या में शामिल था। वहीं, अदनान शफी डार जोकि वंडुना मेलहोरा, शोपियां का निवासी। अक्टूबर 2024 में लश्कर में शामिल हुआ था। एक गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था।

Exit mobile version