-
नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आज (15 मई) सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ त्राल के नादेर गांव में हो रही है। अभी भी कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं, इसलिए ऑपरेशन जारी है।.