Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Earthquake in Russia : भयानक भूकंप से थर्राया रूस, दहशत में आए लोग घरों से बाहर भागे, सुनामी की चेतावनी जारी

July 20, 2025

Earthquake in Russia : भयानक भूकंप से थर्राया रूस, दहशत में आए लोग घरों से बाहर भागे, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake in Russia : रूस के प्रशांत महासागर के किनारे वाले इलाके में रविवार को तेज भूकंप आया, जिससे लोग घबरा गए। यह भूकंप एक बार नहीं, बल्कि दो बार महसूस किया गया। भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को समुद्र में दो बार भूकंप आया। पहला भूकंप 6.7 तीव्रता का था। इसके कुछ ही मिनट बाद दूसरा, ज्यादा तेज भूकंप आया जिसकी तीव्रता 7.4 मापी गई।

भूकंप का केंद्र कहां था?

भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर, 20 किलोमीटर की गहराई में था। यह स्थान पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की नामक शहर से लगभग 144 किलोमीटर पूर्व में है। इस शहर की आबादी लगभग 1.8 लाख है।

 

सुनामी की चेतावनी जारी

भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने रूस के कामचाटका प्रायद्वीप के लिए चेतावनी जारी की है। इतना ही नहीं, अमेरिका के हवाई द्वीप पर भी सुनामी का अलर्ट दे दिया गया है।
फिलहाल किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप क्यों आता है?

भूकंप धरती के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स की वजह से आता है। ये प्लेटें धीरे-धीरे हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं या खिसकती हैं, तो अंदर जमी हुई ऊर्जा एकदम से बाहर निकलती है। यही ऊर्जा जब धरती की सतह तक पहुंचती है, तो हमें कंपन या झटके महसूस होते हैं। जिस जगह यह प्लेटें सबसे पहले टकराती हैं, उसे भूकंप का केंद्र (Epicenter) कहते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें