Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Elon Musk : एलन मस्क ने फिर लिया अतरंगी फैसला, इस कंपनी को 33 अरब डॉलर में बेचा एक्स, जानें वजह

March 29, 2025

Elon Musk : एलन मस्क ने फिर लिया अतरंगी फैसला, इस कंपनी को 33 अरब डॉलर में बेचा एक्स, जानें वजह

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपने अतरंगी फैसलों के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को अपनी ही एक कंपनी को बेच दिया है। मस्क ने बताया कि उन्होंने एक्स को अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एक्सएआई को बेच दिया है। यह 33 अरब डॉलर की एक ऑल स्टॉक डील है। एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक्सएआई और एक्स का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम डेटा, मॉडल, कंप्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को कंबाइन करने के लिए आधिकारिक कदम उठा रहे हैं।’

एक्सएआई एक्स के लिए 45 अरब डॉलर का भुगतान करेगा, जो मस्क द्वारा 2022 में इसके लिए भुगतान की गई रकम से थोड़ा अधिक है, लेकिन इस सौदे में 12 अरब डॉलर का कर्ज भी शामिल है। मस्क ने कहा कि यह कदम एक्सएआई की एडवांस एआई कैपेसिटी और एक्सपर्टीज को एक्स की विशाल पहुंच के साथ मिलाकर अपार क्षमता को अनलॉक करेगा।” उन्होंने कहा कि इस सौदे में एक्सएआई की वैल्यूएशन 80 अरब डॉलर और एक्स की वैल्यूएशन 33 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने कहा, ‘एक्सएआई की स्थापना को 2 साल हो गए हैं और यह अभूतपूर्व गति और पैमाने पर मॉडल व डेटा सेंटर बनाते हुए दुनिया की अग्रणी एआई प्रयोगशालाओं में से एक बन गया है।” मस्क ने लिखा, ‘यह कॉम्बिनेशन एक्सएआई की एडवांस एआई क्षमता और विशेषज्ञता को एक्स की विशाल पहुंच के साथ मिलाकर अपार क्षमता को अनलॉक करेगा। संयुक्त कंपनी अरबों लोगों को स्मार्टर और अधिक मिनिंगफुल अनुभव प्रदान करेगी।

सच्चाई को दिखाने और नॉलेज को आगे बढ़ाने के हमारे मूल मिशन पर कंपनी काम करती रहेगी।’ एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एडवाइजर भी हैं। मस्क ने साल 2022 में एक्स को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। उस समय इसे ट्विटर के नाम से जाना जाता था। मस्क ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई बदलाव किये, जिससे कुछ विज्ञापनदाताओं ने इससे किनारा कर लिया था। मस्क ने ट्विटर के 80 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया था। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म की हेट स्पीच, मिसइन्फॉर्मेशन और यूजर वेरिफिकेशन से जुड़ी पॉलिसीज को भी बदला और ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें