Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद, दो आतंकी ढेर… एनकाउंटर जारी

May 22, 2025

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद, दो आतंकी ढेर… एनकाउंटर जारी

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। इस एनकाउंटर में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। सुबह से ही यह एनकाउंटर जारी है, जिसमें अब तक सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार इलाके में अभी भी दो आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है।

क्या है पूरा मामला?
सेना को गुप्त सूचना मिली थी कि किश्तवाड़ के एक इलाके में चार आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सेना ने भी कार्रवाई की और दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया।

जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी की मौजूदगी की आशंका
सूत्रों का कहना है कि इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े टॉप कमांडर सैफुल्लाह के भी छिपे होने की संभावना है। सैफुल्लाह कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा है, जिनमें अनंतनाग, किश्तवाड़ और डोडा के हमले प्रमुख हैं। सरकार ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।

पिछले कुछ दिनों से चल रहा है ऑपरेशन
सेना ने हाल के दिनों में कश्मीर घाटी के अलग-अलग हिस्सों में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अभी तक इस अभियान में 6 आतंकियों को मार गिराया जा चुका है, जो सभी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।

14 आतंकियों की लिस्ट तैयार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना ने घाटी में सक्रिय आतंकियों की एक सूची तैयार की है। इस लिस्ट में कुल 14 आतंकियों के नाम हैं। इनमें से 6 को अब तक मारा जा चुका है, जबकि बाकी 8 आतंकियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें