Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Exit Poll में फिर बन रही मोदी सरकार, एनडीए को 355-370 सीटें मिलने का अनुमान

June 1, 2024

Exit Poll में फिर बन रही मोदी सरकार, एनडीए को 355-370 सीटें मिलने का अनुमान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान शनिवार शाम छह बजे संपन्न हो गया। इसी के साथ देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इसके बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। न्यूज18 के एग्जिट पोल की मानें, तो देश में इस बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

न्यूज18 के एग्जिट पोल के अनुसार, देश में लोकसभा की 543 सीटों में से एनडीए को 355-370, इंडिया गठबंधन को 125-140 और अन्य को 42-52 सीटें मिल रही हैं। न्यूज18 के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को सभी 26 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इंडिया गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिल रही है। वहीं राजस्थान की 25 सीटों में से भाजपा को 18 से 23 और इंडिया गठबंधन को 2 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज18 के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, महाराष्ट्र में एनडीए को 32 से 35 सीटें और इंडिया गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिल सकती हैं।

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 32 से 37 सीटें और इंडिया गठबंधन को 3 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज18 के एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान की 25 सीटों में से भाजपा को 18 से 23, जबकि कांग्रेस को 2 से 7 सीटें मिल सकती हैं। कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं।

एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में भाजपा को 21 से 24, एनडीए को 23 से 26, कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। केरल और लक्षद्वीप की 21 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 12 से 15 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 15 से 18 सीटें जा सकती हैं। अन्य दलों को 2 से 5 सीटें मिलने की उम्मीद है। तमिलनाडु और पुडुचेेेरी की 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा और एनडीए को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

कांग्रेस को 8 से 11 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। बता दें कि देश में 2024 लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुआ है। देश में 19 अप्रैल को पहले, 26 अप्रैल को दूसरे, सात मई को तीसरे, 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवें, 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें चरण के लिए मतदान हुआ। परिणाम चार जून को घोषित होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें