Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मशहूर शायर Surjit Patar का 79 साल की उम्र में निधन, 2012 में पद्मश्री से किया गया था सम्मानित

May 11, 2024

मशहूर शायर Surjit Patar का 79 साल की उम्र में निधन, 2012 में पद्मश्री से किया गया था सम्मानित

पंजाब। पंजाब के मशहूर कवि सुरजीत पातर का निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक शायर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सुरजीत पातर ने लुधियाना में आखिरी सांस ली है। बता दें कि जालंधर के गांव पटौद कलां में जन्मे सुरजीत पातर ने साहित्य के क्षेत्र में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पंजाबी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद, पातर ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से पीएचडी की। इसके बाद उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में पंजाबी के प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया और वहीं से सेवानिवृत्त हुए।
उन्होंने कई प्रसिद्ध कविताएँ लिखीं। इनमें हवा में लिखे अक्षर, शब्दों का मंदिर, पतझड़ का बाजेब, सुर जमीन, बृख अर्ज करे, अंधेरे में सुलगड़ी स्वर्णमाला शामिल हैं। वह पंजाब के प्रसिद्ध लेखक और कवि थे।

सुरजीत पातर को 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1979 में पंजाब साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1999 में पंचानंद पुरस्कार, 2007 में आनंद काव्य सम्मान, 2009 में सरस्वती सम्मान और गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें