Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kisan Andolan 2.0 Live : किसान संगठनों ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का ऐलान, पढ़ें क्या-क्या खुला रहेगा

February 15, 2024

Kisan Andolan 2.0 Live : किसान संगठनों ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का ऐलान, पढ़ें क्या-क्या खुला रहेगा

चंडीगढ़ : किसानों का विरोध प्रदर्शन का आज तीसरे दिन है। इस बीच पंजाब-हरियाणा सीमा पर आंदोलनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच चल रहे गतिरोध के बीच 3 केंद्रीय मंत्रियों का एक पैनल आज चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसान नेताओं के साथ एक और दौर की बैठक करेगा। इस बैठक में कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाले कानून सहित उनकी विभिन्न मांगों को लेकर शाम 5 बजे यहां किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे।

बता दें, 8 और 12 फरवरी को हुई पिछली दाे बैठकें बेनतीजा रही थी। पंजाब के किसान पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र पर अपनी मांगें मानने के लिए दबाव बनाने के लिए दिल्ली की ओर मार्च करना चाहते हैं।किसान नेताओं ने कहा कि वे बैठक होने तक राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने का कोई नया प्रयास नहीं करेंगे, उन्होंने कहा कि प्रस्तावों के आधार पर अगली कार्रवाई तय की जाएगी।

LIVE :

किसान संगठनों ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का ऐलान, पढ़ें क्या-क्या खुला रहेगा

-दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम।

-सभी कृषि गतिविधियों/मनरेगा कार्यों/ग्रामीण कार्यों के लिए गांव बंद रहेंगे।

-कोई भी किसान, खेत मजदूर और ग्रामीण मजदूर काम पर नहीं जाएगा।

-सब्जियों, अन्य फसलों की आपूर्ति और खरीद निलंबित रहेगी।

-गांव की दुकानें, अनाज और सब्जी बाज़ार, कार्यालय, निजी संस्थानों को बंद रखने की अपील।

-शहरों में दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

-सड़कों पर आम सार्वजनिक और निजी परिवहन नहीं चलेंगे।

-एम्बुलेंस, मृत्यु, विवाह, मेडिकल दुकानें, समाचार पत्र आपूर्ति, बोर्ड परीक्षा, हवाई अड्डे के लिए आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग खोला जाएगा।

किसानों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पंजाब में पटरियों पर बैठे प्रदर्शनकारी, ट्रेनों का मार्ग बदला गया

‘दिल्ली चलो’ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई को लेकर पंजाब में कई स्थानों पर किसानों के पटरियों पर बैठने के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर कुछ ट्रेनों को दूसरे मार्गों से भेजा गया। किसानों ने कई टोल प्लाजा पर धरना भी दिया और अधिकारियों पर यात्रियों से पथकर नहीं लेने के लिए दबाव बनाया। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और बीकेयू डकोंदा (धनेर) ने पंजाब में कई जगहों पर चार घंटे के लिए ‘रेल रोको’ का आह्वान किया था। किसानों ने दोपहर करीब 12 बजे अपना आंदोलन शुरू किया और कई स्थानों पर पटरियों पर बैठ गए। प्रदर्शन शाम चार बजे तक जारी रह सकता है।

चूंकि किसान मुख्य दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर कई स्थानों पर रेलवे पटरियों पर बैठे हैं, इसलिए रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों को चंडीगढ़ (दिल्ली की ओर) और लोहियां खास (अमृतसर और जालंधर की ओर) के रास्ते भेजा है। भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली से आने वाली शताब्दी और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेनों को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर समाप्त कर दिया गया।

इस बीच, जब न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे किसान मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च कर रहे थे, तब हरियाणा पुलिस द्वारा आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कई टोल प्लाजा पर प्रदर्शन भी किया। होशियारपुर में किसानों ने जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। दोआबा किसान कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने चोलांग और हरसे मानसर में टोल प्लाजाओं का घेराव किया और वहां धरना दिया।

–Haryana के बाद अब Punjab के भी कुछ इलाकों में Internet बंद करने के आदेश

–अब रेल पटरियों पर बैठे किसान, अमृतसर से चलने वाली कई ट्रेनें कर दी गई रद्द

–शंभू बॉर्डर पर वालंटियर हाथ जोड़कर युवाओं से बेरीगेट की ओर न जाने की अपील कर रहे हैं।

–तीसरे दिन शंभू बैरियर पर दोनों तरफ से दिखा शांत माहौल, किसानों ने कहा कि हम मीटिंग के नतीजे का इंतजार करेंगे।

–शंभू बैरियर पर किसानों द्वारा पुलिस बैरिकेडिंग के सामने लगाए बड़े-बड़े पंखों एवं मशीनों को हटाया, कहा कि हम टकराव नहीं चाहते।

प्रदर्शनकारी आज पंजाब में रोकेंगे ट्रेनें

भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां) और बीकेयू डकौंडा (धनेर) ने गुरुवार को राज्य में ‘रेल रोको’ की घोषणा की है। किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सात जगहों पर रेल पटरियों पर बैठेंगे। यह निर्णय शंभू और खनौरी सीमाओं पर हरियाणा सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ इस्तेमाल किए गए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों के विरोध में लिया गया था।

हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने दें सरकार : सरवन सिंह पंढेर

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि सरकार हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने दें, हम दिल्ली की ओर जाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों पर बलप्रयोग कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें