Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश मंत्री Jaishankar की डेनमार्क यात्रा: PM Frederiksen से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

May 21, 2025

विदेश मंत्री Jaishankar की डेनमार्क यात्रा: PM Frederiksen से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कोपेनहेगन: भारत और डेनमार्क के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूती मिली है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से कोपेनहेगन में मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत शुभकामनाएं दी और ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई दिशा देने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “कोपेनहेगन में गर्मजोशी से स्वागत के लिए पीएम फ्रेडरिक्सन का आभार। पीएम मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और आतंकवाद के खिलाफ डेनमार्क के समर्थन के लिए धन्यवाद जताया।” यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब वर्ष के अंत में नॉर्वे में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री मोदी की पहले इस सम्मेलन में भागीदारी की योजना थी, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के कारण अब विदेश मंत्री जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद से मुकाबले, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भी आपसी सहयोग को बढ़ाने पर बल दिया गया। डेनमार्क उन देशों में शामिल है जिसने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को लगातार समर्थन दिया है, जो वर्तमान में दक्षिण एशियाई सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए और भी अहम हो गया है।

भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: एक वैश्विक मिसाल

साल 2020 में शुरू हुई यह साझेदारी भारत की अपनी तरह की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रणनीति है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और हरित तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन के बीच अप्रैल 2025 में हुई टेलीफोनिक वार्ता के बाद भी दोनों देशों ने इस भागीदारी को और सशक्त करने की इच्छा जताई थी। डॉ. जयशंकर की इस यात्रा ने न केवल द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती दी है, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि भारत जलवायु कार्रवाई जैसे वैश्विक मुद्दों पर उत्तरदायी और सक्रिय साझेदार बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने के लिए टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें