Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने के लिए टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया शव

March 30, 2026

शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने के लिए टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया शव

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक नेवी अफसर ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए लड़की के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिप दिए लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू मंगवाया, जिससे उसने महिला के शव के टुकड़े किए और कुछ हिस्सों को फ्रिज में रख दिया। नेवी अफसर ने दाविवरम के पास एक खाली जगह पर सिर और हाथों को जला दिया।

डेटिंग एप के जरिए हुई थी दोस्ती

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी की पहचान सी.एच. रविंद्र के रूप में हुई है, जो INS डेगा पर तैनात है। वहीं मृत लड़की की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। दोनों 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच संबंध काफी गहरे होते चले गए। दोनों अक्सर मिलते भी रहते थे।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला कथित तौर पर उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे और उसे धमकी दी थी कि वह उनके रिश्ते के बारे में उसकी पत्नी को बता देगी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था, जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें