Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज से इन नंबरों पर नहीं चलेगा UPI, यूजर्स के लिए जारी हुआ नया नियम

April 1, 2025

आज से इन नंबरों पर नहीं चलेगा UPI, यूजर्स के लिए जारी हुआ नया नियम

नेशनल डेस्क: 1 अप्रैल से Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स के जरिए लेन-देन करने वालों के लिए नए नियम लागू हो गए हैं। नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने निर्देश दिया है कि जिन मोबाइल नंबरों को लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है, उन्हें बैंक अकाउंट से हटा दिया जाए। यदि आपके बैंक अकाउंट से कोई इनएक्टिव मोबाइल नंबर लिंक है, तो इससे UPI ट्रांजेक्शन में समस्याएं आ सकती हैं।

NPCI ने क्यों लिया यह फैसला?
UPI सिस्टम में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए NPCI ने यह नया कदम उठाया है। इनएक्टिव मोबाइल नंबर तकनीकी समस्याएं पैदा कर सकते हैं और धोखाधड़ी का खतरा बढ़ा सकते हैं, खासकर जब टेलीकॉम ऑपरेटर्स इन नंबरों को किसी और के नाम पर जारी कर देते हैं।

मुख्य बात:
– UPI ट्रांजेक्शन के लिए मोबाइल नंबर का बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है।
– यह नंबर आपके पेमेंट की पहचान (आइडेंटिटी) की पुष्टि करता है।
– अगर नंबर इनएक्टिव है या किसी और को दे दिया गया है, तो आपके पैसे गलत खाते में जा सकते हैं या पेमेंट फेल हो सकता है।

अगर आपका मोबाइल नंबर इनएक्टिव है तो क्या करें?
1. अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (जैसे Jio, Airtel, Vi, BSNL) से संपर्क करें और जांचें कि क्या आपका मोबाइल नंबर एक्टिव है।
2. यदि नंबर एक्टिव नहीं है, तो उसे तुरंत रिचार्ज करके एक्टिवेट कराएं।
3. वैकल्पिक रूप से अपने बैंक से संपर्क कर बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवा सकते हैं।

NPCI के नए निर्देश:
– बैंकों और UPI ऐप्स को निर्देश दिया गया है कि वे हर हफ्ते इनएक्टिव मोबाइल नंबरों की लिस्ट अपडेट करें।
– इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 1 अप्रैल के बाद कोई भी इनएक्टिव नंबर बैंकिंग सिस्टम में लिंक न रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें