Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Republic Day पर 942 जवानों को मिलेगा Gallantry Award, जानिए किसे मिलेगा कौन सा पुरस्कार

January 25, 2025

Republic Day पर 942 जवानों को मिलेगा Gallantry Award, जानिए किसे मिलेगा कौन सा पुरस्कार

Gallantry Award on Republic Day; नई दिल्ली : देश की राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। हर साल 26 जनवरी को यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन राष्ट्रपति भवन से लेकर कर्तव्य पथ तक कई झांकियां दिखाई देंगी। रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 942 जवानों को गैलैंट्री अवॉर्डस से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में पुलिस ऑफिसर, फायर ऑफिसर, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा सेवाओं के अधिकारी और जवान शामिल हैं। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

गैलेंट्री अवॉर्ड्स की लिस्ट

26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन राष्ट्रपति भवन से लेकर कर्तव्य पथ तक देश की कई झांकियां दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही, गणतंत्र दिवस के अवसर पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स की घोषणा भी की गई है, जिनमें कुल 942 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 942 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 95 जवानों को वीरता पुरस्कार, 101 को राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा के लिए अवॉर्ड मिलेगा। वीरता पुरस्कार पाने वाले अधिकांश जवान जम्मू कश्मीर, उत्तर-पूर्वी राज्यों और नक्सली प्रभावित इलाकों में तैनात थे।

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित जवान

राष्ट्रपति पदक को “President’s Medal for Distinguished Service” कहा जाता है। इस साल इसे 101 जवानों को दिया जाएगा, जिनमें पुलिस सेवा, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और सुधार सेवा के अधिकारी और जवान शामिल हैं।

इस पुरस्कार के अंतर्गत:

  • 634 अवॉर्ड पुलिस सेवा के जवानों को
  • 37 अवॉर्ड अग्निशमन सेवा के जवानों को
  • 39 अवॉर्ड नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड के जवानों को
  • 36 अवॉर्ड सुधार सेवा के जवानों को दिए जाएंगे।

वीरता पुरस्कार पाने वाले जवान

वीरता पुरस्कार मिलने वाले 95 जवानों में छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा, बीएसएफ (BSF) के 1, सीआरपीएफ (CRPF) के 19, एसएसबी (SSB) के 4 और असम राइफल्स के 1 जवान को भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर फायर डिपार्टमेंट के जवानों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा:

  • उत्तर प्रदेश फायर डिपार्टमेंट के 16 जवान
  • जम्मू कश्मीर फायर डिपार्टमेंट के जवान

पुरस्कार का महत्व

गैलेंट्री अवॉर्ड्स उन जवानों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी वीरता, समर्पण और बहादुरी से देश की सेवा की है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस प्रकार के सम्मान से उन जवानों के अदम्य साहस और समर्पण को सरेआम सराहा जाता है, जो देश की सुरक्षा और शांति के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें