Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर Goldie Brar ने ईमेल के जरिये एक बार फिर दी Salman Khan को जान से मारने की धमकी

March 20, 2023

गैंगस्टर Goldie Brar ने ईमेल के जरिये एक बार फिर दी Salman Khan को जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के दबंग खान यानी के सलमान खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, सुपरस्टार सलमान खान को 18 मार्च को एक बार फिर धमकी भरा लेटर मिला था। बता दें के उन्हें एक ईमेल मिला था जिसमें लिखा गया था के गैंगस्टर गोल्डी बरार को सलमान खान से बात करनी है। इसके बाद एक्टर के मैनेजर ने पुलिस को गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है। इसके इलावा अब सलमान खान के घर के बाहर और ज्यादा सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और एक्टर के घर पर भी मिल रही धमकियों से काफी टेंशन में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि सलमान खान के घर और फैमिली के आसपास का माहौल काफी सीरियस है। सूत्र ने कहा, “सलमान खान के परिवार और उनकी टीम में हर कोई उनकी सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर और बहुत चिंतित है। इन नई धमकियों ने चीजों को हिलाकर रख दिया है, लेकिन वे यह भी जानते हैं कि पुलिस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है और पुलिस ये सुनिश्चित कर रही है कि सिक्योरिटी अरेंजमेंट चाक-चौबंद हों।”

सूत्र ने यह भी कहा कि पुलिस ने सलमान खान की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए उनके शेड्यूल में बदलाव की सिफारिश की है। सूत्र ने कहा, “उनकी टीम को अगले कुछ दिनों के लिए किसी भी तरह के ऑन ग्राउंड इवेंट से बचने के लिए कहा गया है। उनकी एक फिल्म भी रिलीज होने वाली है और उन्हें उसी के मुताबिक किसी भी प्रमोशनल एक्टिविटी की प्लानिंग करनी होगी.” बता दे कि सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ अप्रैल में रिलीज होने वाली है।मिली जानकारी के मुताबिक सलमान फ़िलहाल मुंबई में नहीं है और वे कब लौटेंगे इसकी जानकारी भी अभि तक नहीं मिल पाई है।

बात अगर ईमेल की करें तो इसमें कहा गया था कि गैंगस्टर गोल्डी बरार सलमान से बात करना चाहता है और एक्टर की टीम के सदस्य से एक समय तय करने के लिए कहा था जब वे बात कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि ईमेल में सलमान की टीम के सदस्य को लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो एक्टर को दिखाने के लिए भी कहा गया था जिसमें उसने कहा था कि वह सलमान को मारना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस इसे लेकर काफी अलर्ट है और मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें