Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त मान सरकार, उच्च अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग

January 3, 2023

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त मान सरकार, उच्च अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आ रहे है। उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की है। मान सरकार नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। अब नशा बेचने वालों की संपत्ति को अटैच किया जाएगा और गंभीर मामलों में संपत्ति कुर्क पर भी विचार किया गया है। नशे से जुड़े कानूनों में भी संशोधन करने पर विचार किया गया है।

वहीं पंजाब सरकार ने कहा है कि नशा मुक्त गांव की पंचायतों को ग्रांट दिया जाएगा। अगर किसी इलाके में नशा तस्करी के मामलों सामने आता है तो वहां का स्थानीय SHO जिम्मेदार होगा। जबरन वसूली वाली कॉल को लेकर भी मीटिंग में चर्चा की गई। एक्सटॉर्शन कॉल पर मान सरकार ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के हुकम दिए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें