Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्रों की स्थापना करेगी सरकार : Nirmala Sitharaman

February 1, 2025

सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्रों की स्थापना करेगी सरकार : Nirmala Sitharaman
Nirmala Sitharaman : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को घोषणा की कि सरकार अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में ‘डे केयर’ कैंसर केंद्रों की स्थापना की सुविधा प्रदान करेगी और इनमें से 200 इसी वित्त वर्ष 2025-26 में स्थापित किए जाएंगे। सीतारमण ने 2025-26 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि ‘गिग वर्कर्स’ को पीएम जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
गिग वर्कर्स उन श्रमिकों को कहा जाता है जिनका काम अस्थायी होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये किसी काम को अस्थायी तौर पर करते हैं और फिर बेहतर अवसर मिलने पर ये अपने काम को बदल लेते हैं। स्विगी, जोमैटो, उबर जैसे ऐप के जरिये सामान पहुंचाने वाले ‘वर्कर्स’ इसका उदाहरण हैं। सीतारमण ने कहा कि अगले पांच वर्षों में 75,000 सीट जोड़ने के लक्षय़ की दिशा में अगले वर्ष मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10,000 अतिरिक्त सीट जोड़ी जाएंगी।
उन्होंने कहा, कि ‘सरकार अगले तीन साल में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्र स्थापित करेगी। वर्ष 2025-26 में ही 200 केंद्र स्थापित किए जाएंगे।’’ सीतारमण ने घोषणा की कि गिग वर्कर्स को पीएम-जय के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और इस उपाय से लगभग एक करोड़ श्रमिकों की सहायता होने की संभावना है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीट बढ़ाने के बारे में उन्होंने कहा, कि ‘हमारी सरकार ने 10 वर्षों में स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा की करीब 1.1 लाख सीट बढ़ाई हैं, यानी इसमें 130 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’
उन्होंने कहा, कि ‘अगले पांच वर्षों में 75,000 सीट जोड़ने के लक्षय़ की दिशा में अगले वर्ष में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10,000 अतिरिक्त सीट जोड़ी जाएंगी।’’ सीतारमण ने यह भी बताया कि सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें