Dainik Savera Times

IPL 2025, GT vs DC, 35th Match: दिल्ली को हराकर गुजरात टाइटंस Points Table के टॉप पे पहुंची, बटलर 97 रन बनाकर नाबाद लौटे

 Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 35वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। गुजरात टाइटंस ने मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इन दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। दिल्ली जहां शीर्ष पर अपना दबदबा मजबूत करना चाहेगी, वहीं गुजरात की नजरें भी दमदार प्रदर्शन करने पर टिकी होंगी।


 

गुजरात ने सात विकेट से जीता मुक़ाबला

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर Points Table के शीर्ष पर जगह बना ली है। जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाज़ी की जिसके चलते गुजरात को जीत मिली। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए थे। जवाब में बटलर ने 54 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए जिससे गुजरात ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, बटलर शतक लगाने से चूक गए।

 

दिल्ली की पारी = DC 203/8 (20)

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। अभिषेक पोरेल के साथ करुण नायर ने पारी की शुरुआत की। अभिषेक ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन अरशद खान ने पोरेल को आउट किया। पोरेल नौ गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। हालांकि, अंत में आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए, जिससे टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। करुण नायर ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए। अक्षर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई, लेकिन सिराज ने स्टब्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्टब्स 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल स्टार्क दो रन और कुलदीप यादव चार बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 41 रन देकर चार विकेट लिए। प्रसिद्ध फिलहाल पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।


 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्सः अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
(इम्पैक्ट प्लेयरः जैक फ्रेजर मैकगर्क, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवान फरेरा, दुश्मंता चमीरा।)

गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।
(इम्पैक्ट प्लेयरः शेरफाने रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, करीम जनत।)

 

DC 203/8 (20)

GT 204/3 (19.2)  Gujarat Titans won by 7 wkts

PLAYER OF THE MATCH = Jos Buttler
ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम
Exit mobile version