Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IPS समेत 55 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

April 22, 2025

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IPS समेत 55 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 42 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इन अधिकारियों में कई वरिष्ठ अधिकारी और जिलों के पुलिस प्रमुख शामिल हैं। सरकार द्वारा यह तबादले देर रात एक सरकारी आदेश के माध्यम से किए गए, जिसमें हरियाणा पुलिस सेवा के 13 अन्य अधिकारियों का भी नाम शामिल है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सिबाश कविराज बने पंचकूला के नए पुलिस आयुक्त

सरकारी आदेश के अनुसार, अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सिबाश कविराज को अब पंचकूला का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे राकेश कुमार आर्य की जगह लेंगे। सिबाश कविराज की गिनती काबिल अधिकारियों में की जाती है और उन्हें अब हरियाणा की राजधानी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राकेश कुमार आर्य को मिली नई जिम्मेदारी

पंचकूला के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य को अब IGP (कानून-व्यवस्था), पंचकूला के पद पर ट्रांसफर किया गया है। यह एक अहम भूमिका मानी जाती है क्योंकि यह पद पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था की निगरानी करता है।

वाई पूरन कुमार बने रोहतक रेंज के IGP

हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में IGP के पद पर कार्यरत वाई. पूरन कुमार को अब रोहतक रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वे के.के. राव की जगह लेंगे। रोहतक रेंज में कई संवेदनशील जिले आते हैं, ऐसे में यह एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है।

संगीता कालिया को गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी

गुरुग्राम के भोंडसी स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन की डीआईजी संगीता कालिया को अब गुरुग्राम का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। गुरुग्राम जैसे बड़े और व्यस्त शहरी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे अब संगीता कालिया निभाएंगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें