Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather Update: पंजाब-दिल्ली सहित इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

April 18, 2025

Today Weather Update: पंजाब-दिल्ली सहित इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

Today Weather Update : अप्रैल महीने में ही लोगो को मई जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली सहित बहुत से राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखने को मिल रहा है। तो वही कुछ राज्यों में बारिश से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिला। IMD के मुताबिक बिहार, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के बारिश होने की संभावना है। वही बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। आइए विस्तार से जानते हैं देशभर में मौसम का हाल…

जानें आज के दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में तापमान औसत से ऊपर है। वही कुछ स्थानीय इलाकों में फिलहाल लू चलने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 19-21 अप्रैल के आसपास तापमान धीरे-धीरे कम होगा, जिसके बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा।

हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भी भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के जैसलमेर में दर्ज किया गया।

इन जिलों में होगी गर्मी

कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में रात में गर्मी और उमस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें